हिंदीकोश पर प्रकाशित रचनाकारों का परिचय साहित्यिक अभिलेख (Literary Record) के रूप में संरक्षित किया जाता है। यदि आपके परिचय में किसी प्रकार का आवश्यक संशोधन या अद्यतन करवाना हो, तो कृपया नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।
निम्न परिस्थितियों में ही परिचय अद्यतन पर विचार किया जाएगा:
– जानकारी अधूरी होने की स्थिति में आवश्यक विवरण जोड़ना
– तथ्यात्मक त्रुटि (जैसे नाम, जन्म-वर्ष, पुस्तक शीर्षक आदि) का सुधार
– राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय पुरस्कार / सम्मान की जानकारी जोड़ना
– शैक्षणिक उपाधि (जैसे Ph.D. आदि) प्राप्त होने पर उसका उल्लेख जोड़ना
उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य प्रकार के संशोधन अनुरोध सामान्यतः स्वीकार नहीं किए जाएँगे।
अद्यतन कैसे भेजें?
अपना अनुरोध निम्न प्रारूप में ईमेल करें:
Email: thehindikosh@gmail.com
Subject: परिचय अद्यतन – (आपका नाम)
ईमेल में अवश्य शामिल करें:
– आपका पूरा नाम
– हिंदीकोश पर प्रकाशित आपके परिचय पेज का सीधा लिंक (URL)
– संशोधित पाठ (स्पष्ट रूप से लिखें कि क्या जोड़ा या बदला जाना है)
महत्वपूर्ण नीति
– हिंदीकोश प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए रचनाकारों के व्यक्तिगत संपर्क विवरण (मोबाइल नंबर, ईमेल, संपर्क आदि) प्रकाशित नहीं करता है।
– संपादकीय नीति के अंतर्गत किसी भी रचनाकार का परिचय अधिकतम दो बार ही अद्यतन किया जा सकेगा; इसके पश्चात अतिरिक्त संशोधन पर विचार नहीं किया जाएगा।
– प्रोफाइल फोटो परिवर्तित नहीं की जाएगी। केवल विशेष एवं उचित कारण होने पर ही फोटो परिवर्तन पर विचार किया जाएगा।
– अधूरी अथवा अस्पष्ट जानकारी वाले अनुरोधों पर कार्यवाही नहीं की जाएगी।
– संपादकीय टीम को आवश्यक संपादन अथवा अनुरोध अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित है।
– अद्यतन प्रकाशित होने की अलग से व्यक्तिगत सूचना प्रदान नहीं की जाएगी।
समीक्षा अवधि
परिचय अद्यतन अनुरोधों की समीक्षा 25–45 कार्य दिवसों के भीतर की जाएगी। कृपया एक ही विषय पर बार-बार ईमेल न भेजें।