हिंदी कोश

रचना प्रेषण नियमावली

हिंदी कोश हिंदी साहित्यकारों, कवियों और लेखकों की मौलिक रचनाओं का एक विश्वसनीय डिजिटल मंच है। हमारा उद्देश्य हिंदी साहित्य को संरक्षित करना, शोधार्थियों तक पहुँचाना और नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना है। कृपया अपनी रचना भेजने से पहले निम्न नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

1. रचना की मौलिकता

– प्रेषित रचना पूर्णतः मौलिक होनी अनिवार्य है। यदि रचना पूर्व में प्रकाशित हो चुकी हो, तो उस पर रचनाकार का वैध प्रकाशन-अधिकार होना आवश्यक है।
– रचना भेजते समय यह सुनिश्चित करना पूर्णतः रचनाकार की जिम्मेदारी होगी कि संबंधित सामग्री पर उनका वैध कॉपीराइट या प्रकाशन-अधिकार हो।
– रचना के प्रकाशन से उत्पन्न किसी भी कॉपीराइट विवाद, कानूनी दावा या तृतीय पक्ष की आपत्ति की स्थिति में समस्त दायित्व संबंधित रचनाकार का होगा; हिंदीकोश किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
– साहित्यिक चोरी पाए जाने पर रचनाकार की प्रविष्टि निरस्त की जा सकती है तथा संबंधित रचनाकार को स्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

2. स्वीकार्य साहित्यिक विधाएँ

हिंदीकोश में कविता, ग़ज़ल, कहानी, लघुकथा, लेख, संस्मरण, साहित्यिक विचार सहित हिंदी साहित्य की विविध विधाओं में रचनाएँ स्वीकार की जाती हैं। इसके अतिरिक्त गीत, दोहा, मुक्तक, निबंध, आलोचना, व्यंग्य, प्रेरक लेख, सांस्कृतिक आलेख तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी साहित्यिक अभिव्यक्तियाँ भी आमंत्रित हैं।

हम उन सभी रचनाकारों का स्वागत करते हैं जो अपनी मौलिक और साहित्यिक गरिमा से युक्त रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा एवं साहित्य को समृद्ध बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य विविध साहित्यिक विधाओं को एक ही मंच पर संगठित रूप में प्रस्तुत कर पाठकों, शोधार्थियों एवं साहित्य प्रेमियों को व्यापक और गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराना है।

3. भाषा एवं स्वरूप

– रचना केवल देवनागरी (Unicode Hindi) में होनी चाहिए।
– शुद्ध एवं स्पष्ट भाषा का प्रयोग आवश्यक है।
– Word (.doc/.docx) या सीधे यूनिकोड टेक्स्ट स्वीकार्य है।
– रचना के साथ लेखक का संक्षिप्त परिचय (50–100 शब्द) और एक फोटो संलग्न करें।

महत्वपूर्ण: यदि लेखक पूर्व में अपना परिचय एवं फोटो भेज चुके हैं, तो पुनः भेजने की आवश्यकता नहीं है (जब तक उसमें कोई परिवर्तन न हुआ हो)।

4. विषयवस्तु संबंधी दिशा-निर्देश

निम्न प्रकार की सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी:

– धार्मिक, जातीय या सामाजिक विद्वेष फैलाने वाली सामग्री
– अश्लील, आपत्तिजनक या कानून-विरुद्ध लेखन
– व्यक्तिगत आरोप या मानहानि संबंधी सामग्री
– हम सकारात्मक, संवेदनशील और साहित्यिक गरिमा से युक्त रचनाओं को प्राथमिकता देते हैं।

5. संपादकीय अधिकार

– सभी रचनाएँ समीक्षा प्रक्रिया से गुजरती हैं।
– प्रकाशन का अंतिम निर्णय संपादकीय टीम द्वारा लिया जाएगा।
– हिंदीकोश को संपादकीय विवेकाधिकार के अंतर्गत किसी भी रचना को प्रकाशित, संपादित अथवा अस्वीकृत करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित है।

6. कॉपीराइट एवं प्रकाशन अधिकार

– रचना का मूल कॉपीराइट लेखक के पास सुरक्षित रहेगा।
– लेखक हिंदीकोश को डिजिटल प्रकाशन हेतु अनुमति प्रदान करता है।
– प्रकाशित रचना को बिना अनुमति हटाया नहीं जा सकेगा।

7. प्रकाशन प्रक्रिया

– रचना प्राप्त होने के 15–30 कार्य दिवसों में समीक्षा की जाएगी।
– स्वीकृत रचनाएँ वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएँगी।

8. प्रकाशन एवं सूचना नीति

प्रकाशन या अस्वीकृति के संबंध में किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत सूचना (ईमेल/संदेश) प्रदान नहीं की जाएगी। केवल स्वीकृत रचनाएँ ही वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएँगी। स्वीकृत रचनाओं के प्रकाशित होने पर उनके लिंक हमारे आधिकारिक व्हॉट्सऐप चैनल, टेलीग्राम चैनल तथा सोशल मीडिया मंचों पर साझा किए जाएँगे। अतः नवीनतम अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारे आधिकारिक चैनलों एवं सोशल मीडिया अकाउंट्स को अवश्य फॉलो करें।