गीत अधूरा
हे प्रिय,
मत छोड़ गीत अधूरा।
हृदय तक जो आ पहुँचा
उसे पीछे मत ठेल,
हे प्रिय,
होंठ तक जो आ पहुँचा
उसे पीछे मत ठेल।
मत खेल हे ढीठ हृदय के साथ,
भोलों के साथ बुरा खेल मत,
बुलाकर निकट मत धकेल दूर।
मत धकेल छाती से दूर।
हे प्रिय,
छाती से दूर रख छोड़ मत,
हृदय के साथ हे ढीठ मत खेल।
हे प्रिय,
मत छोड़ गीत अधूरा।
होंठ तक जो आ पहुँचा
उसे पीछे मत ठेल।
कॉपीराइट-सूचना: यह रचना सार्वजनिक डोमेन (Public Domain) स्रोत से संकलित की गई है। यदि यह प्रकाशित सामग्री किसी कॉपीराइट, बौद्धिक संपदा या अन्य वैध अधिकारों का उल्लंघन करती है, तो कृपया उचित प्रमाण सहित हमसे संपर्क करें। अनुरोध प्राप्त होने पर उसकी निष्पक्ष जाँच की जाएगी और आवश्यक होने पर संबंधित सामग्री का सीमित प्रदर्शन या उसे पूर्ण रूप से हटा दिया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु कृपया हमारी कॉपीराइट नीति देखें।
