बुरी आदतों का चक्रव्यूह
वाक़ई बहुत खतरनाक होता है,
धीरे-धीरे ये इंसान की सोच,
समझ और संतुलन
सब पर कब्ज़ा जमा लेता है।

यदि समय रहते इन आदतों की
लगाम न खींची जाए, तो
समझो ये आपकी सांसों और
धड़कनों पर भी
अपना अधिकार जमा लेता है।
बुरी आदतों का चक्रव्यूह
वाक़ई बहुत खतरनाक होता है।

शुरुआत में लगता है जैसे
थोड़ी-सी लापरवाही ही है,
पर यही लापरवाही एक दिन
ज़िंदगी की जड़ें कमज़ोर कर देती है।
आदतें, चाहे अच्छी हों या फिर बुरी,
धीरे-धीरे मन और जीवन में
घर कर लेती हैं।

इंसान पर अपना हक जमाती हैं और
इंसान को वही बनाती हैं
जो वह हर दिन दोहराता है।
इसलिए ज़रूरी यही है कि
वक्त रहते जाग जाओ
पहचानो सही और सच को…
क्योंकि बुरी आदतें
पहले तुम पर हुकूमत करती हैं
और फिर तुम्हें तुम्हारे ही घर से
चुपचाप बेदखल कर देती हैं।
बुरी आदतों का चक्रव्यूह
वाक़ई बहुत खतरनाक होता है।